तकादा करने आए युवक को घायल किया
बिनौली। थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में शुक्रवार को रुपये का तकादा करने आए डोला निवासी युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
डौला गांव निवासी मेहरबान पुत्र अब्दुल हकीम बरनावा में रिश्तेदारी में रुपयों का तकादा करने आया था। इस दौरान कहासुनी के बाद बरनावा के दो युवको ने लाठी डंडो से हमला बोलकर मेहरबान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने युवक को छुडाकर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायल युवक ने थाने पर दो को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।