अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रधानाचार्य प्रीति ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कक्षा दो में शशी प्रथम और अवनी द्वितीय, तीन में दिव्या प्रथम और आदित्य द्वितीय, कक्षा चार में निकुंज प्रथम और रक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाद में विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें प्रमोद, दीपक, अमरदीप, आंकाक्षी, सविता शर्मा, कोमल, सीमा, सोनिया, सुमन का सहयोग रहा।