बागपत। डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में रविवार को डांस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन लिया गया। इसमें दौरान प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें बड़ौत, बागपत, शामली और दिल्ली से युवाओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य नूपूर शर्मा ने बताया कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। चयन मंडल में विनोद तोमर बड़ौत, वैभव शर्मा, रविंद्र सिंह मौजूद आदि रहे। यहां से चयनित डांसरों का फाइनल ऑडिशन मेरठ में होगा। कोरियोग्राफर सचिन पुजारा, गणेश अर्चरी जज रहे। आकाश, राजीव, तनु देव, अक्षय, तनिश, शुभम, दिशांत, अनिका, तनिशा, मान्या, तेजस्वी, सोनम का चयन किया। इसे आयोजन में आकाश, हिमांशु, अभिषेक, सुमित, राहुल, कपिल, मिथुन, स्कूल के प्रबंधक नितिन कुमार मानव, अमित अग्रवाल का सहयोग रहा।