बागपत। मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से हुए विकास कार्यों में सोशल ऑडिट टीम को कई गांवों में कोई कमियां नहीं मिली है। जिले के 19 गांवों में डीएम के निर्देश पर सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। टीम मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हुए कार्यों का सत्यापन करेगी। एक-एक गांव में सात कर्मचारी और अधिकारी को जिम्मेदारी दी है। टीम ने निबाली गांव की रिपोर्ट दी, जहां उन्हें कोई कमी नहीं है। मीतली गांव में सोशल ऑडिट की बैठक में कर्मवीर, तेजपाल श्रमिकों ने मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने की मांग की। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट अभी उन्हें नहीं मिली है।