इंग्लिश ग्रामर प्रतियोगिता
के विजेता सम्मानित
बड़ौत (बागपत)। विजयी भव विद्यापीठ में बुधवार को इंग्लिश ग्रामर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डायरेक्टर ने विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर सतीश मान ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग करने से छात्रों का बौद्धिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सामान्य शिक्षा से लेकर प्रतियोगी और तकनीकी स्तर की परीक्षाओं तक में अंग्रेजी विषय पर पकड़ होना जरूरी है। संचालन करते मीनाक्षी और विवेक ने बताया कि प्रतियोगिता मेें छह टीम गठित की। प्रत्येक टीम मेें पांच छात्र शामिल किए । प्रतियोगिता मेें अनिकेत, दीपांशु, अवनिका, सागर और प्रभात की टीम प्रथम रही। विजेता टीम को डायरेक्टर सतीश मान ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।