फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी स्कूल के छात्र ने एनडीए परीक्षा पास की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित समारोह मेें एनडीए की परीक्षा पास करने वाले छात्र को बड़ौत पालिका चेयरमैन ने सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ पालिका के चेयरमैन अमित राणा, स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा और अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। तभी उनका जीवन सफल हो सकता है। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि संस्था खोलने का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं की मदद करना है। उन्होंने बताया कि स्कूल के छात्र विशाल बालियान पुत्र विनोद कुमार ने एनडीए की परीक्षा पास कर जनपद मेें स्कूल का नाम रोशन किया है। चेयरमैन ने विशाल बालियान को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और छात्र-छात्राओं को विशाल बालियान से प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें