फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तप साधना से मिलती है मोक्ष मुक्ति:प्रभावना भूषण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
जैन संत एलाचार्य प्रभावना भूषण महारान ने बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए कहा कि जिस कार्य करने से शांति और भक्ति का वातावरण बनता है, उससे जीवन में उन्नति मिलती है और सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा मनुष्य को श्रेष्ठ कर्म करते हुए परमात्मा की नित्य भक्ति करनी चाहिए, तभी उसका जीवन सुखमय बन सकता है। तप और साधना से ही मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को टीवी कल्चर से दूर रखे तथा उन्हें अच्छे संस्कार और शिक्षा दें। जिससे वे राष्ट्र निर्माण में सहभागिता कर सके। उन्होंने कहा कि मंदिर में नित्य नियम से जाकर पूजा अर्चना करने वाला मनुष्य को जीवन में कोई कमी नही रहती। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने माता पिता का आदर सत्कार करने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का भी संकल्प कराया। ब्रह्मचारी अतुल भैय्या ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें