फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 शौचालयों में मिली गड़बडी, प्रधान-ग्राम सचिव को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। घिटौरा गांव में बनाए गए शौचालयों में अनियमितता मिली है। छह टीमों ने 70 शौचालयों में अनियमितता पकड़ी है। दर्जनभर ऐसे लोगों नाम से निर्माण हुआ जो गांव में रहते नहीं है और पैसा भी ट्रांसफर किया गया। प्रभारी सीडीओ के निर्देश डीपीआरओ ने प्रधान और ग्राम सचिव को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

खेकड़ा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख देवेंद्र गुर्जर ने शिकायत की थी कि शौचालयों के निर्माण में अनियमितता है और लाखों रुपये की धांधली की गई है। प्रभारी सीडीओ हुब लाल के निर्देश पर बीडीओ की छह टीमों ने शौचालयों की जांच की उसमें अनियमितता मिली। 150 में से 70 शौचालयों में गड़बड़ी मिली है। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया कि बीस शौचालय अधूरे पाए गए और दस लाभार्थियों के खाते में अभी तक पैसा तक नहीं भेजा गया है। साथ ही तीस शौचालयों में कोड तक नहीं डाला गया है। जिससे पता नहीं चल पा रहा है कि यह शौचालय कौन से नंबर का है। कुछ लाभार्थी ऐसे मिले है जिनके घर पर पहले से ही शौचालय बना हुआ है और उनके नाम भी शामिल कर लिए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेकर प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। उधर प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने कहा कि विकास कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। घिटौरा गांव में बने शौचालयों जो भी गड़बड़ी में शामिल रहा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

325 शौचालय हुए थे स्वीकृत
प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने बताया घिटौरा गांव में 325 शौचालय स्वीकृत हुए थे। इसमें 175 शौचालयों का तत्कालीन सीडीओ चांदनी सिंह को धनराशि वापिस की। 150 शौचालयों का निर्माण फाइलों में दिखाया। इसमें 70 में बीडीओ की छह टीमों ने अनियमितता पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें