बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड पर ब्रजपाल के आवास पर हुई किसानों की बैठक में 21 मई को तहसील पर होने वाली पंचायत की तैयारी पर मंथन किया।
बैठक मेेें वक्ताओं ने कहा बिजली के बिल मेें की गई भारी वृद्धि को लेकर किसानों मेें रोष व्याप्त है। 21 मई को किसान बिजली की दरों में वृद्धि को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर पंचायत करेंगे। बैठक में नहरों की सफाई कराने के लिए आंदोलन कराने का निर्णय लिया।
बैठक में सात सदस्यों की समिति बनाई, इसमेें चौधरी ब्रजपाल सिंह, रामफल, नरेंद्र सिंह राणा, चौबासा चौधरी सुभाष, रोहताश चौधरी, थांबा चौधरी यशपाल को रखा। इसमें बलजोर सिंह आर्य, रामपाल सिंह, धर्मपाल, जिले सिंह, योगेंद्र, अशोक, डा. कृपाल, विक्रम सिंह आर्य, मुनेश, जगवीर सिंह, रामपाल, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।