बड़ौत (बागपत)।
शनिवार को मदर्स-डे की पूर्व संध्या पर नगर के स्कूल और कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इस दौरान मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मदर्स-डे की पूर्व संध्या पर वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के संजय जैन, अमित जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन और रोहित जैन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। बच्चों ने नृत्य, कविताएं, भाषण व नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर कार्यक्रम में शामिल अपनी मां के प्रति स्नेह उजागर किया। कक्षा एक की छात्राओं ने तू कितनी भोली है नामक गीत से सभी को भाव-विभोर कर दिया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह और अर्चना चौधरी ने किया। मेधावियों को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। बच्चों ने अपनी माताओं को उपहार दिए। इसमें भवदीप, खुशबू, अर्पित, ऋदम, श्रेया, सम्यक, युविका, सृष्टि, पायल, अक्षित, खुशबू जैन, आंचल, हिमांशी, स्वाति, रश्मि का योगदान रहा।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल मेें भी प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने मां के महत्व को बताया। बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। बच्चों ने मां को गिफ्ट बांटे । संचालन मोनिका शर्मा। इसमें वीरा, आरूष, ईशिका, गोर्वी, मानवी, उदय, अभिनव, ओजस्वी, अनुष्का, दिशा, अर्थव, उर्वी आदि रही। माउंट लिटरा स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इस मौके पर माता की प्रतियोगिता कराई । स्कूली बच्चों ने मै कभी बताता नहीं, मां जब से देखी आदि गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। संचालन करीम कुरैशी, श्रति वशिष्ठ, सिद्धांत राणा और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इसमें मुक्ति मिनोचा, रीना शर्मा, विकास शर्मा, मीनाक्षी तोमर, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना, रूपाली सैनी, शुभांगी आदि रही । जेपी पब्लिक स्कूल मेें डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा और अभिषेक शर्मा ने मदर्स-डे पर बच्चों को संबोधित किया और मां का जीवन में महत्व बताया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। जौहर स्कूल में भी मदर्स-डे मनाया गया। इसमें प्रधानाचार्य अर्चना जौहर, स्वाति मलिक आदि रहे।
विजयीभव विद्यापीठ में भी मदर्स-डे की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसमें नन्हे-मुन्हेे बच्चों के साथ माताओं ने भी एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। विद्यालय के चेयरमैन सतीश मान ने बच्चों को माता के अस्तित्व व त्याग के बारे मेें बताया और माता-पिता का आदर करने का संकल्प दिलाया। संचालन विवेक ने किया। इसमेें अजय शर्मा, विवेक राजपूत, शिल्पी शर्मा, सोनल गुप्ता, नीतू तोमर आदि का योगदान रहा।