फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल हो गए तो क्या हिम्मत न हारें, मेहनत करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड के नतीजों कुछ परीक्षार्थियों के लिए निराशाजनक भी रहे हैं, लेकिन ऐसे परीक्षार्थी हिम्मत नहीं हारें। नाकामयाबी से ही कामयाबी का रास्ता निकालकर आगे बढ़ें। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि दोबारा मेहनत करें। हाईस्कूल या इंटर उज्ज्वल भविष्य का रास्ता भर है, मंजिल नहीं। इसलिए जो परीक्षार्थी फेल हो गए हैं, वह अपने आपको कसूरवार न समझें। परिवार के लोगों की भी ऐसे में बच्चों को जरूरत होती हैं। अभिभावक आगे आएं, बच्चों पर तंज न कसें और यह देखें कि आखिर चूक कहां हुई है। तो नतीजे आए हैं, उन्हें स्वीकार करें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन

एसडीएम बागपत अन्न पूर्णा गर्ग ने कहा कि माता-पिता को ऐसी स्थिति में बच्चों का साथ देना चाहिए। बच्चे कोमल होते हैं, फेल होने से वह निराश हो सकते हैं। अभिभावक आगे बढ़े और बच्चों का हर कदम पर साथ दें।
एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार का कहना है कि फेल होने पर किसी भी हीन भाव का शिकार नहीं होना चाहिए। ऐसे ढेरों लोग हैं, जो एक बार फेल हो गए, लेकिन बाद में उन्होंने बड़ी कामयाबी हासिल की। इतिहास में भी ऐसे कई उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें