बागपत। कलक्ट्रेट में दूसरे दिन पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों की भीड़ रही। इस दौरान अफसरों और कर्मचारियों ने भी आवेदन किया। इस दौरान महिलाओं की संख्या काफी रही। पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद से पहुंचे अफसरों ने सभी आवेदकों के प्रक्रिया को पूरा कराया। जांच होने के बाद सभी के पासपोर्ट डाक से घर पार्सल होएगा। दूसरे दिन 155 के पासपोर्ट बने।
दो दिवसीय पासपोर्ट कैंप का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन 155 लोगों के पासपोर्ट बनाए गए। सुबह 10 बजे से ही कैंप में लोगों की भीड़ शुरू हो गई । कर्मचारी और अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी आवेदकों के पासपोर्ट बनाए। पुलिस और प्रशासन के अफसर और कर्मचारी भी कैंप का लाभ लेने के लिए पहुंचे। दोपहर के समय सीओ दिलीप सिंह पहुंचे। उन्होंने अपने सभी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद आवेदन किया। कैंप के दौरान महिलाओं की भीड़ रही। पासपोर्ट अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि कैंप में किसी भी आवेदक को परेशानी नहीं होने दी है। सभी की प्रक्रिया को पूरा कराने के बाद पासपोर्ट बनाया गया है। महिलाओं को कैंप में परेशानी नहीं होने दी है। वहीं इक्का-दुक्का लोग बच्चों का भी पासपोर्ट बनवाने पहुंचे, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी नहीं कर पाने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। सरकारी कर्मचारियों ने भी आवेदन किया । पहले दिन 175 और दूसरे दिन 155 पासपोर्ट बनाए गए हैं। बताया कि प्रमाण पत्रों की जांच होने के बाद 10-15 दिन में पासपोर्ट घर पहुंचेगा। उन्होंने बताया शांतिपूर्ण तरीके से सभी ने आवेदन किया। कैंप में पासपोर्ट ऑफिस से दीपक चंद्रा, मनीष पांडेय, अक्षय, निखिल अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।