दाहा (बागपत)। सनबीम पब्लिक स्कूल, दोघट के दो छात्रों का स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में चयन हुआ है। छात्रों ने कबड्डी का ट्रायल दिया । बृहस्पतिवार को दोनों चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य दीपेश जैन ने बताया कि कक्ष पांच के छात्र उज्ज्वल पंवार और आयुष पंवार का चयन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्रों का पहले कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में 31 जनवरी को ट्रायल हुआ। जबकि फाइनल ट्रायल 15-15 मार्च को मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज सैफई में हुआ। स्कूल में दोनों खिलाड़ियों का सम्मान किया । इसमें बांके पंवार, दीपेश जैन, धर्मेंद्र राठी, संदीप, योगेश, आदेश, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।