बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव के महर्षि धाम पर महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप ने कहा कि हमें महर्षि कश्यप के बताए सिद्धांतों पर चलना चाहिए। तभी समाज का उद्धार हो सकता है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कराएं ताकि वे ऊंचे पदों पर आसीन हो सके। उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल दिया और कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का काम भी समाज के लोग करें। इसमें सत्यवीर कश्यप, लाला कश्यप, सुरेश कश्यप, तेजपाल कश्यप, बाबूराम कश्यप, सुशीला कश्यप, क्रांति देवी, रीना कश्यप, आरती कश्यप, मोनिका कश्यप, अनिता कश्यप, सुधीर कश्यप, हरेंद्र कश्यप, रूबी कश्यप, कोमल कश्यप आदि रहे।