बागपत। जाट भवन में दिल्ली-सहारनपुर छह लेन हाइवे निर्माण संघर्ष समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष धर्म सिंह पंवार ने कहा कि 70 वर्षों से हाइवे के नाम पर पार्टियों जनता वोट बटोर रही है। अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही हैं। आज तक हाइवे निर्माण नहीं हुआ। अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार उसके बावजूद हाइवे नहीं बन रहा।
कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर पहुंचकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार में एनओसी न देने का हवाला दिया जाता था, अब कुछ नहीं किया जा रहा है। यहां पर उद्योग नहीं, बहुराष्ट्रीय कंपनी नहीं, रोजगार नहीं, कारोबार नहीं, अस्पताल और अच्छे कॉलेज नहीं। 15 अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में हाइवे निर्माण की घोषण नहीं की तो एक माह बाद आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगाया और नारेबाजी की। इसमें संरक्षक कृष्णपाल, मीडिया प्रभारी बिजेंद्र कुमार, जाट सभा के अध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया, महासचिव डॉ. सोबिंद्र सिंह, सचिव डॉ. रामनिवास वर्मा, कोषाध्यक्ष विक्की वत्स, महासचिव एडवोकेट रजत नैन, महासचिव नवाब खान, उपाध्यक्ष सुनील पंवार, अमित मलिक, रूपिन, मनीष राजपूत मौजूद रहे।