फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंछाड में रालोदियो ने सहेंद्र का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। रंछाड़ गांव में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला को धोखेबाज करार देते हुए उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को बैठक में वक्ताओं ने कहा कि छपरौली विधायक सहेंद्र ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ देकर रालोद को धोखा दिया है और क्षेत्र की जनता के साथ मजाक किया है। जब उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया तो वे रालोद मुखिया पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। क्षेत्र की जनता सहेंद्र को इसका सबक सिखाएगी। ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर ने कहा रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह सच्चे किसान हितैषी तथा ईमानदार राजनेता हैं। उनकी छवि पर कीचड़ उछालना गलत है। बैठक में विधायक के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने टेंपो स्टैंड पर विधायक सहेंद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर, विनोद तोमर, रविंद्र हट्टी, सहेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, चंद्रबीर सिंह, इकबाल सिंह, राजेंद्र, रामबली, रामस्नेही, सुधीर, ईश्वर सिंह, श्यामे, सतपाल सिंह, डॉ. सोहनबीर सिंह, धर्मबीर सिंह, पवन सिंह, शब्बीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें