फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारा और अमन स्थापित करें महिलाएं : रेनू गुलाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में सत्संग भवन पर प्रथम महिला निरंकारी समागम का आयोजन किया। इसमें दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

जोन से आयी प्रचारक रेनू गुलाटी ने कहा कि भक्ति दिखावे का नाम नहीं, स्वयं को मिटाने और समर्पण का नाम है। अवतारी महापुरुषों ने भाईचारा स्थापित करने की प्रेरणा दी है। उनके दिखाए रास्ते पर सभी को चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की बात नहीं बल्कि हर दौर में संतों ने इसके लिए उपकार किए, तप त्याग की भावना से योगदान देते हुए बलिदान दिए। नारी एक शक्ति का रूप है जो विश्व में प्यार को स्थापित करने में अपनी अहम भूमिका निभाती है। नारी घरों में रहकर बच्चों को जो शिक्षा प्रदान करती है, बच्चे बड़े होकर वैसा ही दूसरे से बर्ताव करना शुरू कर देते हैं। आज जरूरत है कि विश्व की महिलाएं घरों में प्यार, अमन एकता, भाईचारा स्थापित करें ताकि संसार सही रास्ते पर चल सके। संत और महापुरुषों ने जो रास्ता अपनाने की बात कहीं है उसी पर चलकर ही इंसान का हित है। इसमें जोन इंचार्ज भूपेंद्र सिंह, जसप्रीत कौर, आशीष, संयोजक यशपाल मुखी, नीम सिंह, जयपाल सिंह, रमेश, शगुन, शालू, ओमकारी, पायल, सुमन, स्वाति, कृष्णा, मीरा, उर्मिला, बिजेंद्र, विनोद, मुकेश राजकुमार, दीपक, जगमेल, पीतम, प्रताप, एपीआरओ सुभाष पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच कुंडीय महायज्ञ आज से
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। पंडित अंकुर शर्मा ने बताया कि श्री राधा कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में पांच कुंडीय महायज्ञ रविवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें