फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर ट्रेनों में सीट को लेकर हो रही जद्दोजहद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)
विज्ञापन

होली के त्योहार के चलते ट्रेनों में सीटों को लेकर जद्दोजहद चल रही है, क्योंकि त्योहार के कारण हर व्यक्ति घर पहुंचने का प्रयास कर रहा है। यहीं कारण है कि पिछले कई दिन से ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरकर चल रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों मेें वर्तमान समय में सीट को लेकर जमकर जद्दोजहद चल रही है। आलम यह है कि सीट न मिलने पर यात्री स्पेशल ट्रेनों तक का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस रूट पर पहले से ही अप डाउन लगभग 20 ट्रेनें संचालित हैं। प्रत्येक ट्रेन में सीट आरक्षित कराने को लेकर सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों की लाइन खिड़कियां पर लगी रहती है। ट्रेन समिति होने से सीटों की बुकिंग ज्यादा होती है। आरक्षण क्लर्क राजकुमार अनुसार ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने के लिए सुबह से शाम तक यात्रियों की लाइन लगी रहती है, क्योंकि दूसरे जिलों और राज्य के लोग यहां पर आकर नौकरी कर रहे हैं, इसलिए सभी समय पर अपने घर जाने के लिए चिंतित है। सभी का प्रयास है कि होली घर पर ही मनाई जाए, इसलिए प्रत्येक ट्रेन वर्तमान समय में भरकर चल रही है। बृहस्पतिवार को भी इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रही। उतरने और चढ़ने को लेकर कई बार यात्रियों मेें कहासुनी भी हुई। इस संबंध मेें जीआरपी थानाध्यक्ष सुखपाल ने कहा होली के मद्देनजर पुलिस कर्मी स्टेशन और ट्रेनों में तैनात किए हैं, ताकि कोई असामाजिक तत्व यात्रियों को परेशान न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें