छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
नानौता (सहारनपुर)। सर्व शिक्षा अभियान के तहत क्षेत्र के गांव बाबूपुरा के विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा गांव में शिक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने का आह्वान किया। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान पति चौधरी शब्बीर अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के दौरान हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर छात्र-छात्राओं ने लड़का-लड़की सब पढ़ाए। शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन। घर-घर विद्या दीप जलाए, शिक्षा से एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा। एक-दो तीन-चार, साक्षरता की जय-जयकार आदि शिक्षाप्रद नारे लगा कर अभिभावकों को अपने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक वरुण पुंडीर, रविंद्र शर्मा, रिचा बहुगुणा, इकबाल अहमद, मुशर्रत तथा संगीता आदि रहे।