फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल में रेड-ब्लू हाउस की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मैच रेड और ब्लू हाउस ने जीता। मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल ओर प्रधानाचार्य संजय नायक ने किया। उन्होंने कहा लड़कियां खेल समेत किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। रेड हाउस ने येलो हाउस को 6-4 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विरक्ति ने पांच और कनक ने एक अंक लिया। येलो हाउस ने रियांशिका ने चार अंक लिए। दूसरा सेमीफाइनल ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच हुआ, इसमें ब्लू हाउस 2-1 अंक से विजेता रही। शिवानी, वैशाली ने एक-एक अंक लिए। फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा। इसमें पीटीआई राजीव, प्रदीप, हिमांशु, अजय, गौरव, सुमित, अंकुश, ममता, राखी, मीनाक्षी, चित्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें