फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन के नाम पर जेई ने 35 हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

संस्कार विद्यापीठ, टीकरी के अध्यक्ष सुशील राठी ने जेई पर विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर 35 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। सुशील राठी ने बड़ौत तहसील दिवस में शिकायत कर अधिकारियों को बताया दिसंबर 2017 में स्कूल में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए वे टीकरी बिजलीघर पर तैनात जेई से मिले। तत्कालीन जेई ने उनसे एस्टीमेट बनवाने के लिए 52 हजार रुपये देने को कहा। उन्होंने 35 हजार रुपये दे दिए, इसके बाद उन्हें आजकल कहकर टरकाया जाता रहा, बाद में जेई का तबादला हो गया। जब उनसे रुपये लौटने को कहा तो जेई ने मना कर दिया। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें