दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में डायरेक्टर सोमपाल फौजी के आवास पर किसान सेवा सहकारी समिति दाहा चेयरमैन के प्रतिनिधि सुशील राणा का स्वागत किया। इस मौके पर सुशील राणा ने कहा कि किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने निरपुड़ा में सहकारी समिति का खाद गोदाम बनाने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि निश्चय राणा ने खाद गोदाम के लिए ग्राम पंचायत से जमीन देने की भी घोषणा की। इसमें नसीम, मुस्ताक, सद्दीक, हबीब, हकीम, यूसुफ, साबिर, भोलर सिंह, हरदन, नाहर सिंह, मास्टर मांगे राम, सहेंद्र सिंह, महावीर सिंह, मास्टर जयपाल सिंह, ओमपाल, सोमपाल फौजी आदि उपस्थित रहे।