बड़ौत (बागपत)।
प्राथमिक विद्यालय, पट्टी वाजिदपुर मेें शनिवार को आयोजित कार्यक्रम बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने स्कूली बच्चों को गर्म कपडे़ बांटे।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अमित राणा, सभासद सविता चौहान, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, नगर शिक्षा प्रभारी संदीप तोमर, प्रधानाध्यापक पुष्पा देवी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारवान शिक्षा की जरूरत है, क्योंकि संस्कारवान शिक्षा के अभाव मेें बच्चे गलत रास्तों पर चल पड़े हैं, उन्हें न तो अपने सम्मान की चिंता है और न ही अपने परिवार की। उन्होंने शिक्षकों से प्रत्येक बच्चों की शिक्षा पर ध्यान रखने की अपील की। संचालन तेजपाल चौहान और संदीप तोमर ने संयुक्त रूप से किया।