फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंद्रावली रजबाहे में पानी नहीं छोड़ा तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर खंद्रावली रजबाहे में शेड्यूल से पानी छोड़ने की मांग की और समस्या का समाधान न होने पर तीन मार्च से धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता शनिवार को बड़ौत तहसील में पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा खंद्रावली रजबाहे की न तो ठीक प्रकार से सफाई की और न ही शेड्यूल के अनुरूप पानी छोड़ा जा रहा है। खंद्रावली रजबाहे का पानी 250 क्यूसैक है, जो नहीं छोड़ा जाता। नहर की पटरी भी ठीक नहीं है, जिससे पानी टूट जाता है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता। उन्होंने कहा नहर की ठीक सफाई और पटरी को मजबूत नहीं किया और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं दिया तो तीन मार्च को नहर की पटरी पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसमें मास्टर राजपाल सिंह, हरबीर सिंह, योगेंद्र, वेद प्रकाश, वीरेंद्र, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें