बड़ौत (बागपत)।
जेवी डिग्री कॉलेज और दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने सातवां वेतन आयोग लागू कराने की मांग के लिए बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में धरना दिया।
मूटा के आह्वान पर जेवी डिग्री कॉलेज में एकत्र शिक्षकों ने कहा केंद्र सरकार ने वेतन निर्धारण का गजट नोटिफीकेशन तो कर दिया, लेकिन अब तक उसकी संस्तुति नहीं की और न ही उसको सार्वजनिक किया। इससे शिक्षकों मेें आक्रोश पनप रहा है। धरने की अध्यक्षता डॉ. अरविंद कुमार ने की। संचालन डॉ. जोगेंद्र और डॉ. अरुण सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया। धरने पर डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. मदन पाल, डॉ. पुखराज सिंह, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. देवेंद्र पाल, डॉ. एसके द्विवेद्वी शामिल रहे। दूसरी तरफ दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज परिसर में एकत्र शिक्षकों ने मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इसमें प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. सुभाष, डॉ. शौकेंद्र शर्मा, डॉ. प्रज्ञान, डॉ. राजीव, डॉ. केजी पांडेय, डॉ. डीसी मौर्य, डॉ. केएस सिंह, डॉ. स्नेहवीर, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. ओमवती, डॉ. नमिता आदि रहे।