फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी का कनेक्शन कटने के दस साल बाद भेजा बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
टंकी का कनेक्शन कटने के दस साल बाद भेजा बिल
विज्ञापन

बागपत। टंकी का दस साल पहले कनेक्शन कटवाने के बाद भी नगर पालिका ने बिल भेज दिया । पीड़ित ने रिकार्ड की जांच कराई तो उन पर कोई बकाया नहीं मिला।
बागपत की भजन विहार कॉलोनी निवासी सोहनवीर शर्मा ने बताया उसने वर्ष 2009 में कॉलोनी में प्लाट खरीदा । उस समय वहां पर टंकी लगी हुई थी। उसने 18 जनवरी 2007 को टंकी का कनेक्शन कटवा दिया और शुल्क जमा कर दिया । इसके बाद भी नगर पालिका ने उनके मकान पर टंकी का 6200 रुपये का बिल भेज दिया। कर्मचारियों को बताया कि उनके द्वारा कनेक्शन कटवा रखा है। इसके बाद भी लगातार बिल भेजते रहे। वह सोमवार को पुरानी रसीद लेकर पालिका में पहुंचे। रिकार्ड की जांच की तो उनका कनेक्शन कटा मिला और पुराना बिल जमा मिला। सोहनवीर शर्मा ने कहा इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। उधर, पालिका के लिपिक महेश शर्मा ने कहा कनेक्शन कटने के बाद बिल भेजा तो उसे माफ किया जाएगा। साथ ही संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें