फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्राम समाज की भूमि करें चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश के प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने ग्राम सभा की भूमि का चयन करने के निर्देश डीएम को दिए हैं। चयनित भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। विकास योजना के लिए वन भूमि के गैर वानिकी प्रयोग हेतु क्षति पूरक पौधरोपण के लिए वैकल्पिक भूमि का चयन किया जाएगा। ऐसी भूमि पर लैंड बैंक की स्थापना होगी, इसके लिए विवाद रहित भूमि चिन्हित की जाए। डीएम को निर्देश दिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कराकर पुष्टि कर लें। जिस पर राजस्व ग्राम सभा का नाम, चिन्हित भूखंड का गाटा संख्या, मौके पर उपलब्ध रिक्त भूमि का क्षेत्रफल, राजस्व अभिलेखों के आकार क्षेत्रफल। निर्देशित किया उपरोक्त बिंदुओं पर स्पष्ट सूचना राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश को 25 सितंबर तक उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें