फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की जीत, प्रशासन झूका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत-कोताना मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों की मनमानी के विरोध मेें चल रहा छात्रों का धरना आखिरकार शनिवार को सफल हो गया। छात्रों की मांग को देखते हुए तहसील प्रशासन ने इस मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगा दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा से डग्गामार वाहनों ने इस मार्ग पर आवागमन शुरू किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस मार्ग पर काफी समय से बड़ौत डिपो की बसों का संचालन ठप पड़ा हुआ था, जिस कारण क्षेत्रवासियों को दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा था। मनमानी के चलते आए दिन डग्गामार वाहन चालक किराया बढ़ा रहे थे। इसी का विरोध करते हुए तीन-चार दिन पूर्व लुहारी गांव में छात्र-छात्राओं ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था। छात्रों ने तहसील पहुंचकर भी इन वाहनों पर अंकुश लगाए जाने की मांग उठायी थी। छात्रों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए शनिवार को तहसील प्रशासन ने इस मार्ग पर डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद द्विवेदी सहित बड़ौत डिपो के अफसरों ने डग्गामार वाहनों को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि दोबारा से इस मार्ग पर वाहन संचालित किए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गयी और उन्होंने धरना खत्म कर दिया। संदीप, अंकित, सूरज, प्रमोद, हरेंद्र, सुखपाल, अनिल, राजेन्द्र, सुधीर दांगी, मोमीन आदि छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें