पुरानी पेंशन बहाली के लिए विधानसभा घेरेंगे शिक्षक
बड़ौत (बागपत)। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ दबथुवा चेत नारायण गुट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया।
इस बैठक मेें संगठन के परिक्षेत्र प्रभारी स्वराजपाल दुहूण ने बताया 72 जनपदों के शिक्षक विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा उन्होंने अवशेषों के भुगतान के लिए भी सात सितंबर को निदेशालय इलाहाबाद पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से इलाहाबाद पहुंचकर धरने सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा शिक्षक अपने अवशेषों का विवरण जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार खोखर को उपलब्ध करा दें। इस बैठक की अध्यक्षता ओमवीर सिंह तोमर ने की। संचालन जितेंद्र तोमर ने किया। इसमें विरेंद्र सरोहा, जयवीर सिंह, राजेंद्र तोमर, अनवर अहमद, तारिख मोहम्मद, देश पाल सिंह, संजीव तोमर, सुधीर कुमार, कंवर पाल, सुरेंद्र धामा आदि रहे।