फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगें- सहेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : सहेंद्र सिंह
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। लूंब गांव के बड़ा शिव मंदिर में ग्रामीणों ने छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने विधायक को गांव की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने ग्रामवासियों को उनकी जीत में योगदान देने और उनका गांव में स्वागत करने पर आभार जताया और उसके साथ ही जनता को यह भी आश्वासन दिया कि गांव के विकास कार्यों में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अपना हर संभव प्रयास कर वे क्षेत्र को विकास कार्यों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेंगे। गन्ना भुगतान को लेकर विधायक ने कहा इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लखनऊ में भी मुख्यमंत्री व गन्ना मंत्री से मिलकर शीघ्र भुगतान कराने की बात कहीं। इस अवसर पर गांव वासियों ने उन्हें सड़क, बिजली, पानी आदि समस्याओं से अवगत कराया। अध्यक्षता ज्ञान जिहान सिंह ने की। इसमें सुभाष प्रधान, बबलू पहलवान, हरबीर मैनेजर, बहादुर प्रधान, सत्यप्रकाश, राजेंद्र, जयवीर सिंह, टीकाराम, मास्टर ब्रजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें