फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली रेल हादसे की उच्च स्तरीय जांच हो

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा और हेमंत कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को सौंपा। उन्होंने मांग की खतौली ट्रेन हादसे में मारे गए यात्रियों के परिवार को को 20-20 लाख रुपये और घायल यात्रियों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। इस हादसे में दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उसकी उच्च स्तरीय जांच भी कराई जाए। एसडीएम ने जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसमें योगेंद्र, नरेंद्र, सुरेंद्र, नरेश राठी, दीपक शर्मा, जाहिद, विपुल, विरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें