फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी/बालैनी।
विज्ञापन

खतौली ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों की आत्म शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआएं की गई। सामाजिक संगठनों ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच और मृतक आश्रितों व घायलों को उचित मुआवजे की मांग की।
महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में हुई शोकसभा में अमित गोयल, सुबोध कुमार, सभासद अशोक अशोक सिंघल, सुमित कुमार, एडवोकेट मनोज आर्य, पायल, नीशी, अन्नू, तेजसवी, प्रियंका मौजूद रहे। मानव स्पोर्ट्स क्लब ने भी श्रद्धांजलि दी। हिम्मत सिंह, ताहिर खान, मनोज, आलोक कुमार, पिंटू, नरेश कुमार, संजय, विशाल, आकाश, कर्ण सिंह, अनिल, अमरपाल, प्रवीण मैनेजर मौजूद रहे। राजपूत विकास समिति की शोकसभा में नगराध्यक्ष राजेंद्र ठेकेदार, विजय सिंह, मनोज आर्य, अमित चौहान, नरेश मानव, धर्मपाल चौहान, सतेंद्र, प्रहलाद सिंह, मेघराज, बंटी मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ताओं विजय मानव, मुकेश रूहेला, डॉ. रामोतार त्यागी, चौधरी पवन ठेकेदार, चौधरी कृष्ण, चौधरी नरेश, डॉ. विनोद कुमार, अशोक ट्रांसपोर्टर, राकेश सभासद, निसार, सलीम, हाजी यूसुफ खान ने भी शोक जताया।
विज्ञापन

भाकियू ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। चौधरी हिम्मत सिंह, नीरज, अनिल, ऋषिपाल, करण सिंह मौजूद रहे। बालैनी क्षेत्र के सिंघावली अहीर गांव स्थित ज्योति एकेडमी पब्लिक स्कूल में मृतकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा, प्रबंधक अमित मैत्रेय, मोहम्मद सलीम, अल्वीना पठान, मीनाक्षी, स्वाति, कोमल, नरेश, प्रवीण मौजूद रहे। कृष्ण इंटर कॉलेज में दो मिनट का मौन धारण कर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। प्रधानाचार्य आरती खन्ना, अर्जुन शर्मा, सोमदत्त शर्मा, संजीव शर्मा, प्रभा यादव, लवली यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। खतौली ट्रेन हादसे में मारे गए यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें कौशल त्यागी, अमित मानव, कुलदीप, सुरेश, सतीश शर्मा, अंकित, गौरव, सतीश शर्मा, शहजाद, सतपाल, सुरेश कश्यप, बिल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें