बड़ौत (बागपत)।
किडजी प्ले स्कूल और जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को कृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए।
किडजी प्ले स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक योगेश गुप्ता और ममता गुप्ता ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा प्रथम तक के छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लेकर सरस्वती वंदना, श्रीकृष्ण के जन्म, उनकी बाल लीलाओं सहित जय-जय श्री कृष्ण, छोटी-छोटी गईय्या आदि पर एक से बढ़कर एक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई। विजेताओं को प्रबंधक योगेश गुप्ता व ममता गुप्ता ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
जेपी पब्लिक स्कूल में कोर्डिनेटर रूपाली सैनी के निर्देशन मेें आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ निर्देशक शरण शर्मा, गौरव शर्मा और अभिषेक शर्मा ने किया। बच्चों में संस्कृति, श्रेया, अदिति, पीहू, आराध्या, रूद्र, नित्या, तनवी, तृप्ति, आयान, आरव, दिशा, पियांशी, मयंक, निधि, सक्षम, प्रेरणा, अलेक्स, अतिक्ष, उत्कर्ष, अवनि, देवांस, साइमा, जिया, अवि, हर्षित आदि ने नृत्य प्रस्तुत किए। विजेताओं को सम्मानित किया। संचालन रूपाली सैनी ने किया। इसमें अनु, रूपेश राणा, मीनू तोमर, दीपा, अंबिका, नीतू शर्मा आदि रहे।