फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में राणा डायग्नोस्टिक सेंटर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत में राणा डायग्नोस्टिक सेंटर सील
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत के राणा डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है।
पिछले दिनों डीएम भवानी सिंह खंगारौत को शिकायत मिली थी कि नियम को ताक पर रखकर बड़ौत में राणा डायग्नोस्टिक सेंटर चलाया जा रहा है। डीएम ने जांच कराई। इसके बाद उन्होंने सेंटर सील करने के आदेश दिए थे। सोमवार को एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, सीओ श्वेताभ पांडेय और पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह की तीन सदस्यीय टीम बड़ौत पहुंची और डीएम के आदेश पर सेंटर को सील कर दिया। डॉ. यशवीर सिंह ने बताया नोटिस पहले ही जारी हो चुका था, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस कारण यह कार्रवाई की गई है। सेंटर का संचालक शामली में सरकारी डॉक्टर बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें