बागपत। जिले की छह सहकारी समितियों की जल्द हालत सुधरने वाली है। जिनके गोदामों की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए शासन ने 28 लाख 69 हजार रुपये का बजट जारी किया है। बजट से किसानों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर भी काम कराया जाएगा।
सहकारिता के अपर उपायुक्त और निबंधक अच्छे लाल सिंह यादव ने कुछ सहकारी समितियों के गोदाम काफी जर्जर हो चुके हैं। जिसके चलते सहकारी समिति के पदाधिकारियों व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते बागपत जिले के छह ब्लाकों के एक-एक गांवों की सहकारी समितियों के गोदामों की मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए बजट जारी किया है।
उपनिबंधक सहकारिता मोहसीन जमील ने बताया कि किसान सेवा सहकारिता समिति सिसाना-नौरोजपुर गुर्जर, साधन सहकारी समिति हिसावदा, बरवाला, नांगल, दोघट, खेकड़ा के लिए बजट आवंटित हुआ है। जिससे सभी सहकारी समितियों से मरम्मत, अन्य कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए है।