फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

Sun, 12 Feb 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
छपरौली हलालपुर मार्ग पर देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को लेकर जाते पुलिस कर्मी
विज्ञापन
छपरौली। छपरौली हलालपुर मार्ग पर रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान छपरौली थाना पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

छपरौली इंस्पेक्टर रविवार को छपरौली-हलालपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोकना चाहा तो युवक ने तमंचे से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। वहीं पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पकड़ा गया बदमाश मुन्ना उर्फ धनपाल पुत्र फूल सिंह निवासी छपरौली है। वह छपरौली से हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ दिल्ली गाजियाबाद यूपी सहित विभिन्न राज्यों में 8 मुकदमे दर्ज हैं। उधर सीओ सविरत्न गौतम भी बड़ौत इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचकर पहुंचे।
विज्ञापन

इस हत्याकांड को दिया था अंजाम
मुठभेड़ में घायल आरोपी 25000 ई बदमाश मुन्ना उर्फ धनपाल ने 30 अप्रैल 2021 को छपरौली निवासी 22 वर्षीय गुलाब उर्फ कोनी पुत्र राजवीर थाने के पास गोली मारकर हत्या की। इस मामले में मृतक गुलाब के पिता राजवीर पुत्र रघुवीर वाल्मीकि ने चार लोगों को नामजद कर तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके पुत्र रवि उर्फ जॉनी ने करीब आठ साल पहले पड़ोस में रहने वाली युवती से कोर्ट मैरिज की थी। तभी से युवती के परिजन उनसे रंजिश रखते हैं। बाद में आरोपी ने फोन करके गुलाब को घर से बाहर बुलाया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धनपाल उर्फ मुन्ना , छोटू शिवा और सोनू के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

छपरौली हलालपुर मार्ग पर देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को लेकर जाते पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें