फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 25 हजार किसानों को फ्री बिजली के लिए जमा करने होंगे 169 करोड़

Sun, 10 Mar 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नलकूपों की फ्री बिजली का लाभ लेने के लिए जिले के 25 हजार किसानों को पहले 169 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा करना होगा। इसके उपरांत ऊर्जा निगम की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। बकाया बिल जमा करने के लिए सरकार ने शर्तें भी जारी कर दी।
विज्ञापन

जिले में 29 हजार 359 निजी नलकूपों पर किसानों ने बिजली कनेक्शन ले रखे हैं। जिसमें से चार हजार से अधिक किसानों ने अपना बकाया बिजली बिल जमा कर रखा है, जबकि 25 हजार किसानों पर 169 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। अब सरकार ने किसानों के निजी नलकूपों पर फ्री बिजली सुविधा देने की घोषणा कर दी है। साथ ही 31 मार्च 2023 तक का बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए शर्तें भी जारी कर दी हैं। साथ ही केवाईसी कराने, निजी नलकूपों पर सिर्फ एक एलईडी व पंखा संचालित करने और घरेलू प्रयोग न करने का सहमति पत्र भी देना होगा।
- किसान किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया बिल
ऊर्जा निगम अफसरों ने बताया कि एक अप्रैल 2023 से पहले के बिजली बिल को जमा करने के लिए अलग-अलग शर्तें रखी गईं हैं। जिसमें एकमुश्त बिल जमा करने वाले को शत प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही तीन किस्तों में बिल जमा करने पर 90 फीसदी और छह किस्तों में जमा करने पर 80 फीसदी लाभ दिलाया जाएगा। समय पर पंजीकरण नहीं कराने वाले किसान लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

- किसान बोले, बिना शर्त सभी किसानों को फ्री दी जाए बिजली
सरकार ने किसानों के नलकूपों पर बिजली फ्री की घोषणा कर अच्छा काम किया। है। लेकिन शर्तें लागू होने से गरीब किसान लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे। किसानों को बिजली बिल जमा करने के लिए कुछ समय दिया जाए। - सतीश, किसान नौरोजपुर
- बकाया बिजली बिल जमा कराने के लिए लगाई गई शर्तें ठीक नहीं हैं। शर्तें हटाकर सभी किसानों को फ्री बिजली योजना का लाभ दिलाया जाए। जिससे किसानों को राहत मिलेगी। किसानों के घरेलू कनेक्शन पर भी सरचार्ज में छूट दी जाए। -सतेंद्र नैन, किसान सरूरपुरकलां
- फ्री बिजली की घोषणा का बकाया बिल जमा कराने के लिए शर्तें लगाना गलत है। इससे गरीब किसानों को बिल जमा करने के लिए ब्याज पर रुपये लेने होंगे। जिससे किसान कर्जदार ही रहेगा। किसानों को बिना शर्त फ्री बिजली दी जाए। - अनु मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मजदूर संगठन
- सरकार ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में फ्री बिजली देने का वादा किया था। किसानों से वर्ष 2022 से पहला ही बिल वसूला जाए। इसके बाद का बिल वसूलना गलत है। फ्री बिजली देने के लिए लगाई गई शर्तों को हटाने की मांग उठाई जाएगी। - प्रदीप धामा, महासचिव भाकियू एनसीआर
- वर्जन- 31 मार्च 2023 तक का बकाया बिल जमा करने वाले किसानों को ही फ्री बिजली सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए एकमुश्त और किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी गई है। बिल जमा करने वाले किसान ही अपना पंजीकरण कराकर लाभ ले सकेंगे। - केपी खान, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें