फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरा महादेव में मेले का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Sun, 10 Mar 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बालैनी। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का शनिवार को समापन हो गया। शनिवार को भी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर में शनिवार को चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से श्रद्धालु पहुंचने शुरु हो गए थे। मेले के अंतिम दिन मंदिर के आसपास गांव के हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शनिवार को भी मंदिर में चतुर्दशी का जलाभिषेक किया गया। शनिवार को मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा परशुराम खेड़ा में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी भी की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर और मेला परिसर में पुलिस तैनात रही। मंदिर में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी मेले की निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें