फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 03 Aug 2024 03:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह(सहारनपुर)। थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एटीएम उखाड़कर चोरी करने वाले गैंग के 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। उसके पास से एक बाइक, तमंचा एवं कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


गंगोह सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गंगोह पुलिस लखनौती से छन्नो मार्ग की तरफ चेकिंग कर रही थी। सामने से एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। तभी उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। जैसे ही पुलिस टीम नजदीक पहुंची तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में जा लगी। पकड़े गए बदमाश की पहचान गांव शाहपुर निवासी इनाम उर्फ प्रधान पुत्र हसम उर्फ हाजी ममदा के रूप में हुई, जिस पर सीतापुर जिले की पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश घोषित कर रखा है। बदमाश पर वहां तीन मामले दर्ज हैं।
सीओ ने बताया कि आरोपी बदमाश गंगोह कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी के विरुद्ध सहारनपुर, सीतापुर और हरियाणा राज्य में भी हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर अधिनियम, आर्म्स एक्ट आदि गंभीर अपराधों के लगभग एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि इनाम एटीएम मशीन उखाड़कर चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें