चांदीनगर। लोन दिलाने के नाम पर तीन व्यक्तियों ने गढ़ी कलंजरी, पूरनपुर नवादा समेत कई गांवों की 10 महिलाओं से 22 हजार रुपये ठगी कर फरार हो गए।
गढ़ी कलंजरी गांव की रहने वाली मुन्नी पत्नी शकील, मोनिका, सोनिया, नीलम, अनुराधा, सीमा, मुनेश, गीता, नीशु आदि ने बताया कि 15 अगस्त को तीन व्यक्ति उनके पास आए और बैंक से कम ब्याज पर 50 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। हर महिला से 2207 रुपये के हिसाब से 22070 रुपये ठग लिए और उनके कागज भी पास जमा कर लिए। शकील ने बताया कि उक्त लोगों ने पूरनपुर नवादा, खैला, सिंगौली तगा समेत कई गांवों में जाकर ठगी की है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।