फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी से पदक जीतकर लौटे एरिका सिंह व अर्जुन खोखर का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में कस्बे की पट्टी धंधान निवासी एरिका सिंह ने गोल्ड और हलालपुर निवासी अर्जुन खोखर ने रजत पदक जीता। सोमवार को दोनों खिलाड़ियों का गांव पहुंचने पर स्वागत किया । ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ से हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 19 से 21 अगस्त तक नेशनल सब जूनियर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें 45 किलोग्राम भार वर्ग में पट्टी धंधान निवासी एरिका सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। 60 किग्रा वर्ग में हलालपुर गांव के पहलवान अर्जुन खोखर देवा ने रजत पदक जीता। विजेताओं का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें