फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंसी बदलने के बहाने ठगे 22 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। खुद को विदेशी बताकर युवक-युवती ने दुकानदार से 22 हजार रुपये ठग लिए। करेंसी बदलने के बहाने यह ठगी की गई। पुलिस और व्यापारी दोनों की तलाश में जुटे है।
विज्ञापन

चेहरे पर मास्क लगाए युवक-युवती सोमवार को कस्बा अमीनगर सराय में व्यापारी सुभाष पुत्र लख्मीचंद के पास पहुंचे। दोनों अंग्रेजी में बात कर रहे थे। व्यापारी को बताया कि वह विदेशी हैं और करेंसी चेंज करना चाहते हैं। दोनों ने डॉलर दिखाया, लेकिन व्यापारी ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों कुछ देर तक दुकान पर ही बैठकर व्यापारी से बात करने लगे। सबसे बड़ी करेंसी का जिक्र करते हुए व्यापारी को बातों में उलझा लिया। व्यापारी ने उन्हें पहले पांच सौ रुपये की गड्डी दिखाई, इसके बाद दो हजार रुपये की गड्डी दिखाने लगा। देखने के बहाने युवक ने दो हजार रुपये की गड्डी ले ली। इसके बाद वह रुपयों को गिनने लगा। कुछ मिनट बाद दोनों दुकान से चले गए। व्यापारी ने उनके जाने के बाद नोट गिने तो गड्डी में 11 नोट कम मिले। व्यापारी का कहना है कि उससे 22 हजार रुपये की ठगी हुई है। जानकारी पर आसपास के व्यापारी और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें