बागपत। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं खेकड़ा एसडीएम पुलकित गर्ग ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जन सेवा योजना अधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में तीनों अधिकारी अनुपस्थित रहे । यहां पर न तो किसी सहायक अधिकारी को भेजा और न ही खुद आए। जबकि शासन ने संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्ण रूप से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया। तीनों अधिकारियों को नोटिस के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी समय पर जवाब नहीं दिया तो डीएम को इससे अवगत करा दिया जाएगा।