फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में शिक्षक-छात्र के मध्य तकनीकी ज्ञान को लेकर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मदर टेरेसा स्कूल में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमेें शिक्षक व छात्रों के बीच तकनीकी ज्ञान को लेकर मंथन किया । अंत में छात्रों ने सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर रूपेश राणा व निर्देशिका सविता राणा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। निर्देशिका सविता राणा नेे कहा कि समाज व राष्ट्र की उन्नति मेें शिक्षक व छात्र दोनों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए दोनों के बीच तकनीकी ज्ञान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा शिक्षक छात्रों के अंदर अच्छे संस्कार एवं अनुशासन का विकास करें, क्योंकि छात्र देश का भविष्य होता है। डायरेक्टर रूपेश राणा ने कहा कि शिक्षक एवं छात्र के मध्य तकनीकी ज्ञान व दृष्टि का विकास आवश्यक है। कार्यशाला मेें शिक्षक व छात्र के मध्य कैसे रिश्ते होने चाहिए उस पर भी मंथन किया। प्रधानाचार्य नरगिस ने बताया कि स्कूल में गरीब व मेधावी बच्चों के लिए ओपन लिखित परीक्षा कराई जा रही है, परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले मेधावी व असहाय बच्चों को फीस में 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है। इसमें आयुषी, रूबी, साक्षी, पूनम, निधि, प्रीति, पारूल, सोनिया, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें