बागपत। लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयोग ने डीएम से जिले में तीन वर्षों से जमे बीडीओ की सूची मांगी है। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने बताया कि जनपद दो खंड विकास अधिकारियों की सूची आयोग को भेज दी है, जिनकी वर्ष 2015 में जनपद में तैनाती हुई थी। अब आयोग अपने स्तर से इनकी जांच करेगा। बड़ौत और छपरौली के बीडीओ प्रेमचंद है जो गाजियाबाद जनपद के रहने वाले हैं। वहीं बागपत बीडीओ अमित कुमार है वह हाथरस जनपद के रहने वाले हैं। दोनो की तैनाती 2015 में हुई थी। तैनाती को तीन साल से अधिक समय हो गया है।