खेकड़ा (बागपत) । खेकड़ा खंड विकास कार्यालय में बुधवार को दिव्यांगों को बैटरी वाली ट्राई साइकिल वितरित करने के लिए फार्म भरवाए। एडीओ नरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि दिव्यांगों को सरकार की और से जल्दी ही बैटरी द्वारा संचालित ट्राई साइकिल वितरित की जाएगी। इसके लिए दिव्यांगों के फार्म भरवाए जा रहे हैं। फार्म भरवाकर डाटा लखनऊ भेजा जाएगा। इस दौरान हरिओम त्यागी, बुद्धप्रकाश, अखिलेश कुमार आदि रहे।