फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढेडा कॉलेज में शिक्षा के उन्नयन पर हुआ चिंतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बुढेड़ा स्थित श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन हुआ, गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा के उन्नयन पर चिंतन मंथन किया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी करुणानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन मे शिक्षा का बहुत महत्व है। उन्होंने शिक्षकों से छात्र-छात्राओं को संस्कारयुक्त शिक्षा देने आह्वान किया तथा छात्र छात्राओं को प्रेरक कहानियों के माध्यम से जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से ही सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के उन्मूलन हेतु छात्र छात्राओं को संकल्पित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह तथा संचालन प्रवक्ता अरुण मलिक ने किया। गोष्ठी में ब्रजपाल प्रधान, प्रबंधक रामपाल सिंह, कृष्ण प्रधान, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी, अंजलि, रितेश कुमार, सोनू कुमार, मनोज शर्मा, कंवरपाल सिंह, कर्मवीर भाटी, नरेश कुमार, मांगेराम, प्रवीण कुमार, धर्मदत्त शर्मा, प्रदीप कुमार मोमीन खान, संदीप चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें