बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक इंटर कॉलेज व दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में बुधवार को सघन चेकिंग के बीच बीटीसी सेमेस्टर की परीक्षा तीन पाली में हुई। जनता वैदिक कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल शास्त्री ने बताया कि बीटीसी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प्रथम पाली सुबह 10 से 11 बजे तक कराई गई। इसमें 1000 में से 55 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली 12 से 1 के बीचकराई गई। इसमें भी 1000 में से 55 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली 2 से 4 बजे तक हुई, जिसमें 1000 में से 55 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि चेकिंग के दौरान अभ्यर्थियों के मोबाइल व अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र से बाहर ही रखवा दी। उधर, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वकील चंद जैन व प्रचार मंत्री डॉ. अजय राज शर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में 851 मेें से 67, द्वितीय पाली मेें 67 व तृतीय पाली में 67 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।