बड़ौत (बागपत)। सिनौली गांव में चल रहा उत्खनन कार्य रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। हालांकि देर शाम तक कोई विशेष पुरातत्व मिलने की सूचना नहीं मिली ा उल्लेखनीय है कि छह दिन पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला के निदेशक डॉक्टर संजय मंजुल के निर्देशन में उत्खनन कार्य सिनौली गांव में चालू किया। सिनौली गांव में उत्खनन कार्य को देखने के लिए आस पास के गांव के काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है। रविवार को भी उत्खनन कार्य जारी, लेकिन देर शाम तक कुछ मिलने की सूचना नहीं मिली। डॉक्टर संजय मंजुल ने बताया कि जब कोई खास वस्तु मिलेगी तो उसकी सूचना दे दी जाएगी