बड़ौत (बागपत)।
चेतना इंटर कॉलेज मेें सोमवार को सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में नवयुवक चरित्र निर्माण शिविर आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की। संचालन राज कुमार आर्य ने किया। इसमें प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि आज भी बहुत से युवा शिक्षा से वंचित है। जिस कारण वे गलत रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। कहा कि शिक्षा से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। जिससे व्यक्ति चरित्रवान होता है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा का ज्ञान होना अनिवार्य है। डॉ. ओमवीर सिंह तोमर ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें अजीत सिंह, रीतू, राहुल शर्मा, हर्ष कुमार, श्वेता, आकाश आदि रहे।